Home मनोरंजन ‘मेहरबान’ ट्रेलर रिलीज़, खेसारी लाल यादव एक बार फिर बड़े पर्दे पर...

‘मेहरबान’ ट्रेलर रिलीज़, खेसारी लाल यादव एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार

14
0
'Meherbaan' trailer released, Khesari Lal Yadav is all set to rock the big screen once again.

मुंबई: खेसारी लाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म मेहरबान का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।रोनिक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता संजय शर्मा हैं, जबकि निर्देशन दिवंगत सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। करीब तीन मिनट 14 सेकंड के ट्रेलर में खेसारी लाल यादव एक ऐसे नायक की भूमिका में नजर आते हैं, जो अपने परिवार की सुरक्षा, सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए हर कठिन चुनौती का सामना करता है। निजी त्याग और अपनों की हिफाजत के बीच उनका संघर्ष फिल्म की कहानी को प्रभावशाली बनाता है। ट्रेलर में उनके किरदार के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं, जो फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाते हैं।


फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मेघाश्री और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में दोनों अभिनेत्रियों के साथ खेसारी लाल यादव की दमदार केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है। इसके अलावा महेश आचार्य, प्रकाश जैस, सोनू पांडेय, राज मोर्या, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, निशा तिवारी और सैकुत चटर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
खेसारी लाल यादव ने कहा, “‘मेहरबान’ मेरे करियर की उन फिल्मों में से है, जिसमें दर्शकों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और संघर्ष की एक मजबूत कहानी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का हर किरदार अपने परिवार और सम्मान की रक्षा के लिए लड़ता नजर आएगा। हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से इस फिल्म को बनाया है। मुझे विश्वास है कि ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आएगा और फिल्म रिलीज़ होने के बाद भी इसे भरपूर प्यार मिलेगा। मैं अपने सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वे ‘मेहरबान’ को अपना आशीर्वाद और प्यार दें।”

GNSU Admission Open 2026


फिल्म की कहानी और पटकथा मनोज कुशवाहा ने लिखी है।फिल्म का संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है, जबकि गीत कृष्णा बेदर्दी और राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। सह-निर्माता के साथ-साथ छायांकन (डीओपी) की जिम्मेदारी आर. आर. प्रिंस ने निभाई है। संपादन प्रवीण राय, बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुर्ती, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी, एक्शन निर्देशन दिलीप यादव, कला निर्देशन रविंद्र नाथ गुप्ता और वीएफएक्स ओमप्रकाश चौधरी ने संभाला है। पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश) ने किया है।