Home राष्ट्रीय भोपाल में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से कार पलटी, दो युवक...

भोपाल में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से कार पलटी, दो युवक घायल

25
0
A car overturned after colliding with a speeding trailer in Bhopal, injuring two youths.

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई, जिससे उसमें सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 22 वर्षीय लक्ष्मण गौड़ अपने मित्र अनिमेष यादव के साथ निजी कार्य से कोलार क्षेत्र की ओर जा रहे थे। व्यापम चौराहे से छह नंबर की ओर कार मोड़ते समय पीछे से आ रहे ट्राला क्रमांक आरजे 01 जीसी 0893 ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पलट गई।

GNSU Admission Open 2026


दुर्घटना में दोनों युवकों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राले को जब्त कर लिया। कार चालक की शिकायत पर आरोपी ट्राला चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।