Home राष्ट्रीय देवरिया को योगी की बड़ी सौगात, 456 करोड़ की 106 परियोजनाओं का...

देवरिया को योगी की बड़ी सौगात, 456 करोड़ की 106 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

18
0
Yogi Adityanath's big gift to Deoria: 106 projects worth Rs 456 crore will be inaugurated and laid the foundation stone.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पूज्य देवराहा बाबा की तपोभूमि देवरिया में आज विकास और जनकल्याण के एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा


मुख्यमंत्री ने बताया कि बरहज और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों में 456 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा कि सरकार की विकास और जनकल्याण की यह पहल प्रत्येक परिवार के जीवन में नई आशा, नए अवसर और नई समृद्धि का आधार बनेगी


मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, विकास को नई गति मिलेगी और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।