Home राष्ट्रीय जहानाबाद में लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का आरोप...

जहानाबाद में लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

243
0
जहानाबाद में लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

जहानाबाद। जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलू बिगहा गांव में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की नजर गांव के बधार में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परस बिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही सदर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार, अरुण कुमार पिछले तीन दिनों से घर से गायब था और उसकी काफी तलाश की जा रही थी। शव मिलने के बाद परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अरुण का गांव के एक व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसे इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से सहमे हुए हैं और प्रशासन से जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026