Home राष्ट्रीय बिहार STF की बड़ी कामयाबी: ट्रेनों में लूट-हत्या का मास्टरमाइंड ‘मुर्गा’ गिरफ्तार

बिहार STF की बड़ी कामयाबी: ट्रेनों में लूट-हत्या का मास्टरमाइंड ‘मुर्गा’ गिरफ्तार

149
0
बिहार STF की बड़ी कामयाबी: ट्रेनों में लूट-हत्या का मास्टरमाइंड ‘मुर्गा’ गिरफ्तार

बिहार में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने भागलपुर के कुख्यात अपराधी मो. इमरान उर्फ ‘मुर्गा’ को गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इमरान न सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट किलिंग में शामिल था, बल्कि ट्रेनों में लूटपाट करने वाले गिरोह का भी सक्रिय सदस्य रहा है। उसकी गिरफ्तारी हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउदचक इलाके से की गई, जहां वह अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। इमरान का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ भागलपुर और मुंगेर जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी, लेकिन वह लगातार फरार रहकर गिरफ्तारी से बचता आ रहा था। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से न केवल पुराने मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है, बल्कि एक बड़ी आपराधिक साजिश भी नाकाम हो गई है। फिलहाल इमरान से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके नेटवर्क और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।पुलिस और रेल सुरक्षा बल अब इस मामले को लेकर सतर्क हो गए हैं और आने वाले समय में अपराध पर और सख्ती से कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026