Home राष्ट्रीय तमिलनाडु चुनाव: मोदी, नवीन, राहुल के दौरे से प्रचार में आयेगी तेजी

तमिलनाडु चुनाव: मोदी, नवीन, राहुल के दौरे से प्रचार में आयेगी तेजी

30
0
तमिलनाडु चुनाव: मोदी, नवीन, राहुल के दौरे से प्रचार में आयेगी तेजी

चेन्नई। तमिलनाडु में आगामी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता केरल, असम और पुड्डुचेरी में चुनाव प्रचार के बाद अब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आक्रामक चुनाव अभियान चला रही है।चुनावी अभियान की शुरुआत सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष नवीन ने की, जो रविवार सुबह मदुरै पहुंचे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह रोड शो करेंगे, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रैली को संबोधित करेंगे और बूथ कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी 15 अप्रैल को राज्य में कई रैलियां और रोड शो करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।भाजपा इस द्रविड़ क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उत्सुक है। तमिलनाडु में पिछले छह दशकों से परंपरागत रूप से और बारी-बारी से द्रमुक और अन्नाद्रमुक सत्ता में रही।


इसके बाद श्री नवीन रामनाथपुरम के लिए रवाना होंगे, जहां वे अरनमनईवासल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और जीबीएस के नगेनथिरन के लिए प्रचार करेंगे। इसके पश्चात वह सड़क मार्ग से मदुरै लौटेंगे और मदुरै दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पझायाकुयावर प्लायम रोड से दिनमणि टॉकीज तक रोड शो करेंगे। इस दौरान वह वरिष्ठ भाजपा नेता रामा श्रीनिवासन के समर्थन में वोट मांगेंगे।दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी राज्य में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। वह श्रीपेरंबदूर में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद विभिन्न सीटों पर रैलियां करेंगे।द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन लगातार चुनाव जीतने की लय बनाए रखने और दोबारा सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है, जबकि भाजपा राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के प्रयास में जुटी है।

GNSU Admission Open 2026