Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश में मानव तस्करी के शक में ट्रेन से 170 मुस्लिम...

मध्य प्रदेश में मानव तस्करी के शक में ट्रेन से 170 मुस्लिम बच्चों को उतारा

223
0
मध्य प्रदेश में मानव तस्करी के शक में ट्रेन से 170 मुस्लिम बच्चों को उतारा

भोपाल। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार देर रात मध्य प्रदेश के कटनी स्टेशन पर एक ट्रेन से लगभग 170 मुस्लिम बच्चों को मानव तस्करी के संदेह पर नीचे उतार लिया। उन्हें यह सूचना मिली थी कि इन बच्चों की मानव तस्करी हो सकती है। इन बच्चों में से ज़्यादातर बिहार के नाबालिग थे। वे पटना-पुणे एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें बिहार से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के अनुसार, उन्हें यह जानकारी मिली थी कि लगभग 167 मुस्लिम बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरपीएफ, जीआरपी और महिला एवं बाल विकास विभाग की एक संयुक्त टीम ने कटनी स्टेशन पर ट्रेन की जांच की और सभी बच्चों को नीचे उतारा। साथ ही उन कुछ लोगों को भी सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया, जो दावा कर रहे थे कि वे बच्चों को महाराष्ट्र ले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सद्दाम हुसैन नाम के व्यक्ति ने दावा किया कि उसके पास बच्चों के माता-पिता से उन्हें शिक्षा के लिए महाराष्ट्र के लातूर में एक मदरसे में ले जाने की अनुमति है। पुलिस के अनुसार, सद्दाम हुसैन संतोषजनक और ज़रूरी दस्तावेज़ पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि बच्चों को कटनी में एक सुरक्षित जगह पर रखा गया है और आगे की जांच चल रही है।

GNSU Admission Open 2026