Home अंतरराष्ट्रीय समय सीमा से पहले अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला, खर्ग द्वीप...

समय सीमा से पहले अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला, खर्ग द्वीप और अहम पुल बने निशाना

71
0
America launches pre-determined attack on Iran, targets Kharg Island and key bridge

तेहरान। : ईरान के खर्ग द्वीप पर मंगलवार को ताबड़तोड़ हमले किए गए हैं। कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया। आईआरजीसी ने अमेरिका को लक्ष्मण रेखा पार न करने की चेतावनी दी है। प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने जानकारी दी कि मंगलवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कोम शहर के पास एक पुल पर हमला किया।सरकारी टेलीविजन चैनल के अनुसार, तेहरान के दक्षिण में स्थित कोम के बाहर यह हमला हुआ। डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने कहा, कुछ मिनट पहले कोम की संपर्क लाइनों में आने वाले एक पुल को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह हमला अमेरिकी और जायनिस्ट दुश्मनों के प्रोजेक्टाइल से किया गया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।

ईरान के पूर्वोत्तरी शहर मशहद में रेल सेवाएं अचानक रोक दी गई हैं। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के गवर्नर ने केंद्रीय रेल स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह एक एहतियाती कदम है। अगले आदेश तक यह फैसला लागू रहेगा। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब इस्राइल ने ईरानी नागरिकों को रेलवे से दूर रहने की चेतावनी दी है।इस बीच, मेहर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि ईरान के काशान शहर में रेलवे के एक पुल पर इस्राइल ने हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। हमला यहया आबाद रेलवे पुल पर किया गया। यह पुल मध्य ईरान में स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्फहान के डिप्टी गवर्नर ने पुष्टि की कि हमले में दो लोगों की जान गई है। इस्राइली सेना ने पहले चेतावनी देते हुए ईरानी नागरिकों से कहा था कि वे शाम नौ बजे तक ट्रेनों में सफर न करें। 






GNSU Admission Open 2026