Home बिहार बिहार: तीन कॉलेजों की BSCC फंडिंग पर रोक, दुरुपयोग के आरोप में...

बिहार: तीन कॉलेजों की BSCC फंडिंग पर रोक, दुरुपयोग के आरोप में मान्यता रद्द करने की तैयारी

24
0
Bihar: BSCC funding of three colleges stopped, preparations to cancel recognition on allegations of misuse

वैशाली: वैशाली जिला एक बार फिर शिक्षा विभाग के मामले में चर्चा में आ गया है। हाजीपुर स्थित कुछ कॉलेजों को बीएससीसी योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि पर सरकार ने रोक लगा दी है। बता दें कि वैशाली जिले के तीन कॉलेजों के भुगतान पर रोक लगाई गई है। इनमें हाजीपुर के उमेश मिश्रा रंजीत कुमार प्रकाश कॉलेज, इंदु देवी रंजीत कुमार प्रकाश प्रोफेशनल कॉलेज और डॉ. रंजीत कुमार प्रकाश कॉलेज शामिल हैं। इस संबंध में बिहार सरकार की ओर से परियोजना प्रबंधक को आदेश जारी किया गया है। वहीं, वैशाली जिला अधिकारी की ओर से इन कॉलेजों की मान्यता रद्द करने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।

वैशाली जिला अधिकारी वर्षा सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इन कॉलेजों में बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के अंतर्गत चलने वाली बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (बीएससीसी) योजना का दुरुपयोग हो रहा था। जानकारी मिली थी कि फंड का भुगतान तो हो रहा है, लेकिन छात्र वहां पढ़ाई नहीं कर रहे हैं और सरकार का लाभ सही तरीके से छात्रों तक नहीं पहुंच रहा है। इस मामले की जांच के लिए वैशाली डीडीसी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया। जांच में पाया गया कि कॉलेजों में कई ऐसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। जहां लैब दिखाए गए हैं, वहां आवश्यक उपकरण नहीं हैं। कई कोर्स चलाए जा रहे हैं, लेकिन उनके लिए जरूरी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

GNSU Admission Open 2026