Home बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, जिला टॉपर खुशी कुमारी सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, जिला टॉपर खुशी कुमारी सम्मानित

340
0
A grand celebration of talent award ceremony was organised, district topper Khushi Kumari was honoured.

सासाराम (रोहतास)। सासाराम प्रखंड के सिकरिया स्थित उत्क्रमित (+2) बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रोहतास जिला टॉपर खुशी कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके माता-पिता को भी विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। बता दें कि खुशी कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में राज्य में 8 स्थान हासिल किया है। वही समारोह में कक्षा 9 वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दानदाताओं के सहयोग से मेडल, शील्ड एवं उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रतिनिधि किशोर सिंह, दाउदनगर (औरंगाबाद) से डायट प्रवक्ता अशोक सिंह, मध्य विद्यालय सिकरियां के प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र कुमार, उच्च विद्यालय सिकरियां की प्रधानाध्यापिका सुषमा कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मी, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन समाज विज्ञान शिक्षक रादेश कुमार ने किया। वही विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

GNSU Admission Open 2026