रोहतास/लखनऊ। बिहार के रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके पुत्र एवं औरंगाबाद सदर के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह भी मौजूद रहे लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास कालिदास मार्ग पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत के दौरान देश की वर्तमान परिस्थितियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में चल रहे विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर औरंगाबाद सदर के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बिहार के प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर का स्मृति चिन्ह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के दर्शन हेतु आमंत्रित भी किया मुलाकात के बाद कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने इसे एक औपचारिक और शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मुलाकातें आपसी समन्वय और विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होती हैं। बताया जा रहा है कि इस भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे आने वाले समय में दोनों राज्यों के बीच बेहतर सहयोग की संभावना जताई जा रही







