Home बिहार जेपी विश्वविद्यालय में रिजल्ट घोटाला! थर्ड सेमेस्टर में भारी गड़बड़ी, छात्राओं का...

जेपी विश्वविद्यालय में रिजल्ट घोटाला! थर्ड सेमेस्टर में भारी गड़बड़ी, छात्राओं का हंगामा

43
0
Results scam at Jaypee University! Third semester results are garbled, leading to protests by female students.

सासाराम/सीवान (ब्यूरो) सारण प्रमंडल के एकमात्र विश्वविद्यालय जय प्रकाश विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है।शैक्षणिक अव्यवस्था, लगातार लेट चल रहे सेशन और परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। ताजा मामला स्नातक तीसरे सेमेस्टर के रिजल्ट से जुड़ा है, जिसमें बड़े पैमाने पर त्रुटियां उजागर हुई हैं. सीवान स्थित विद्या भवन महिला कॉलेज की छात्राओं ने रिजल्ट जारी होने के बाद कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा में शामिल होने के बावजूद उन्हें एक ही विषय में ‘अनुपस्थित’ दिखा दिया गया है। वहीं, कई छात्राओं को 24 या 26 जैसे बेहद कम अंक देकर फेल कर दिया गया, जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।.छात्राओं ने आरोप लगाया कि यह केवल तकनीकी गलती नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की लापरवाही और अव्यवस्था का नतीजा है। उनका कहना है कि जब उन्होंने कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय से संपर्क किया, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला रिजल्ट सुधार में ‘पैसे का खेल’ का आरोप मामले को और गंभीर बनाते हुए छात्राओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में रिजल्ट सुधार के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। उनका कहना है कि बिना पैसे दिए आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

इस तरह की शिकायतों ने विश्वविद्यालय की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्राओं का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग.आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए रिजल्ट की पुनः जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी। प्रशासन की चुप्पी.मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, कॉलेज स्तर पर छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी समस्याओं का विश्वविद्यालय तक पहुंचाया जाएगा। लगातार विवादों में घिरे जय प्रकाश विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो

GNSU Admission Open 2026