Home बिहार बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश के लिये...

बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश के लिये नीतीश ने मोदी का आभार व्यक्त किया

208
0
Nitish thanked Modi for his affectionate message to the state on Bihar Day.

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक्स पर लिखा, “मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद देता हूं एवं आभार प्रकट करता हूँ। यह प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि आपने बिहार की समृद्ध विरासत, संस्कृति और प्रगति के प्रयासों की सराहना की है।”
श्री कुमार ने कहा कि वह सरकार, राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। अब बिहार और तेजी विकास की तरफ आगे बढ़ेगा तथा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने के साथ देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से बिहार के कर्मठ एवं प्रतिभाशाली लोग निश्चित रूप से राज्य और देश को नई उंचाइयों तक ले जाएंगे।