Home बिहार प्रशासन की सख्ती का असर: सासाराम में शुरू हुई गैस की होम...

प्रशासन की सख्ती का असर: सासाराम में शुरू हुई गैस की होम डिलीवरी

73
0
The effect of strict administration: Home delivery of gas started in Sasaram

सासाराम। रोहतास जिले के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन की सख्ती का असर अब जमीन पर साफ दिखने लगा है। बुधवार से शहर के विभिन्न मोहल्लों में रसोई गैस की होम डिलीवरी सुचारू रूप से शुरू हो गई, जिससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे लोगों को अब घर बैठे ही सुविधा मिलने लगी है।

गौरतलब है कि मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों व मीडिया प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की थी। बैठक में अधिकारियों ने सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि किसी भी स्थिति में उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए और हर हाल में होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई थी कि आदेश की अवहेलना करने वाले एजेंसी संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक निर्देश का असर अगले ही दिन देखने को मिला। बुधवार सुबह से ही शहर के मुख्य सड़कों के साथ-साथ संकरी गलियों में भी गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले वाहन सक्रिय नजर आए।

GNSU Admission Open 2026

इससे खासकर बुजुर्ग, महिलाओं और कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह निगरानी बनी रही तो भविष्य में भी उन्हें ऐसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। एसडीएम डॉक्टर नेहा कुमारी ने कहा कि रोहतास जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी गैस वितरकों से डेली का अपडेट लिया जा रहा है। साथ ही साथ मीडिया के माध्यम से इसे लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग पैनिक न हो। एसडीएम ने बताया कि अब पहले की तरह लोगों के घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचेगी।