Home बिहार गंगा स्नान बना हादसा: पटना में चार लड़कियां डूबने लगीं, एक अब...

गंगा स्नान बना हादसा: पटना में चार लड़कियां डूबने लगीं, एक अब भी लापता

36
0
Ganga bath turns into tragedy: Four girls drown in Patna, one still missing

पटना: पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उमानाथ गंगा घाट के दूसरी ओर स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान कर रही एक ही परिवार की चार लड़कियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी पानी में कूद गए, लेकिन तेज धार के कारण वे भी डूबने लगे। मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र से एक परिवार श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने आया था।

परिवार के कुछ सदस्य नाव से गंगा के दूसरे छोर पर स्नान करने चले गए, जबकि कुछ लोग इस पार ही रुके हुए थे। बताया जाता है कि उमानाथ घाट के सामने गंगा के दूसरे किनारे पर कोई पक्का घाट नहीं बना है। वहां कहीं पानी कम तो कहीं अचानक गहरा हो जाता है, इसके बावजूद लोग स्नान करने के लिए उस पार चले जाते हैं। इसी दौरान परिवार की चार लड़कियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं और बचाने के लिए शोर मचाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर वहां मौजूद एक महिला समेत तीन लोग उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गए।

GNSU Admission Open 2026

लेकिन गंगा की तेज धारा और घबराई लड़कियों ने बचाने आए लोगों को कसकर पकड़ लिया, जिससे कुल सातों लोग डूबने लगे। घटना के दौरान आसपास मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। नाविकों ने छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक लड़की गंगा में डूबकर लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लापता लड़की की तलाश के लिए स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है।


GNSU Admission Open 2026