Home बिहार जमीन विवाद में डबल मर्डर: सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर...

जमीन विवाद में डबल मर्डर: सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या

52
0
Double murder in land dispute: Sleeping elderly couple murdered by slitting their throats

बांका: बिहार के बांका जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बांका थाना क्षेत्र के बसन्तपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान बसन्तपुर गांव निवासी कैलाश यादव और उनकी पत्नी समरी देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध दंपति रोज की तरह अपने घर के पास बने गोहाल में सो रहे थे।

देर रात अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और धारदार हथियार से दोनों का गला रेतकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सुबह जब आसपास के लोगों की नजर गोहाल की ओर पड़ी तो उन्होंने दंपति को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक दंपति का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अमर विश्वास और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सके। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दर्दनाक घटना के बाद बसन्तपुर गांव और आसपास के इलाकों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।






GNSU Admission Open 2026