Home बिहार सीआरपीएफ 215वीं बटालियन के 87वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान व...

सीआरपीएफ 215वीं बटालियन के 87वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

65
0
Blood donation and health check-up camp organised on the 87th Raising Day of CRPF 215th Battalion

जमुई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 215वीं बटालियन के 87वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मलयपुर पुलिस लाइन केंद्र स्थित कैंप में एक दिवसीय रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। बटालियन के प्रभारी कमांडेंट रामविलास गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच के बाद दर्जनों जवानों व पुलिस पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरन प्रभारी कमांडेंट श्री गुप्ता ने उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए रक्तदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। यह मानवता की सेवा का सबसे पवित्र और महान कार्य है। रक्तदान के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। प्रभारी कमांडेंट ने यह भी कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि इससे शरीर में नई ऊर्जा और ताजगी बनी रहती है। इस अवसर पर उप कमांडेंट रमेश कुमार, सहायक कमांडेंट रंजीता कुमारी, आयुष चिकित्सक विनोद कुमार शर्मा, स्वास्थ्यकर्मी संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और पुलिस के जवान उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026