पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद से ही बिहार में सीएम पद पर अलग अलग चेहरों की चर्चा चल रही है। अब इस चर्चा में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का भी नाम शामिल हो गया। चिराग के समर्थक और उनकी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।
समर्थकों पटना में वीरचंद्र पटेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर चिराग पासवान के समर्थक ने एक पोस्टर लगाया है। यह चिराग पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शेखपुरा जिले से लोक जनशक्ति पार्टी के (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने यह पोस्टर लगवाया। इस पर वह चिराग को चांदी का मुकुट पहनाते दिख रहे हैं।
एक ओर दिवंगत नेता राम विलास पासवान की भी तस्वीर है। “बिहार फर्स्ट और बिहार फर्स्ट” के स्लोगन के साथ इसपर लिखा है कि “ना दंगा हो ना फसाद हो, बिहार का सीएम सिर्फ चिराग हो!, सजाओ इनके सिर पर ताज, तभी आयोगा, बिहार में स्वर्ण काल, मोदी को मिला अपने हनुमन का अशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सिरताज”।







