Home बिहार दो सेट में नामांकन भरने वाले नीतीश कुमार की कुल संपत्ति कितनी?...

दो सेट में नामांकन भरने वाले नीतीश कुमार की कुल संपत्ति कितनी? जानें पूरी डिटेल

59
0
What is the total wealth of Nitish Kumar, who filed his nomination in two sets? Learn the full details.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ जमा किए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्तियों का पूरा विवरण दिया है। हलफनामे के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कुल लगभग 1.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी कुल आय करीब 7.87 लाख रुपये बताई गई है।

हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के पास चल संपत्ति के रूप में लगभग 17.91 लाख रुपये की संपत्ति है। इसमें एक 20 ग्राम की सोने की अंगूठी और एक चांदी की अंगूठी शामिल है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 2.37 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा उनके पास एक Ford EcoSport कार भी है, जिसे उन्होंने वर्ष 2015 में खरीदा था और जिसकी कीमत करीब 11.32 लाख रुपये बताई गई है। नकद राशि के रूप में उनके पास लगभग 20,552 रुपये हैं।

GNSU Admission Open 2026

अगर अचल संपत्ति की बात करें तो मुख्यमंत्री के पास दिल्ली के Dwarka इलाके में संसद कोऑपरेटिव सोसायटी का एक फ्लैट है। करीब एक हजार वर्ग फीट में फैला यह फ्लैट उन्होंने वर्ष 2004 में लगभग 13.78 लाख रुपये में खरीदा था। वर्तमान समय में इस फ्लैट की अनुमानित कीमत करीब 1.48 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उनके नाम पर कोई अन्य जमीन या अचल संपत्ति दर्ज नहीं है।

हलफनामे में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनके पास जिम से जुड़े कुछ उपकरण जैसे ट्रेडमिल, एक्सरसाइज साइकिल और एक चरखा भी मौजूद है। खास बात यह है कि बैंक खाते में किसी बड़ी जमा राशि का उल्लेख नहीं किया गया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। नामांकन प्रक्रिया में विभिन्न दलों के विधायकों ने प्रस्तावक के रूप में उनके नाम का समर्थन किया। अब उनके राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा भी तेज हो गई है।

GNSU Admission Open 2026