Samastipur: Foreign liquor worth Rs 50 lakh recovered, three arrested

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापेमारी कर करीब 50 लाख रूपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि होली पर्व को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसी कड़ी में जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 28 पर छापेमारी की गई।इस दौरान ट्रक पर लदी 4915.440 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी।इस मामले मे ट्रक चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

श्री सिंह ने बताया कि जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 28 पर बसढ़िया गांव के समीप छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान एक कंटेनर में छिपाकर रखा हुआ 706.5 लीटर शराब बरामद किया गया है। इस सिलसिले में नीतीश कुमार एवं मोहम्मद नियाज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।