Home बिहार जमुई में घरेलू विवाद में साला ने बहनोई की हत्या की

जमुई में घरेलू विवाद में साला ने बहनोई की हत्या की

100
0
Brother-in-law kills brother-in-law in Jamui over domestic dispute

जमुई। बिहार में जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपने बहनोई की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की देर शाम मोगल चपरी गांव निवासी कालीचरण भुइयां का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान मारपीट की स्थिति बन गई। इसी बीच वहां मौजूद कालीचरण का साला तोता मांझी बीच-बचाव करने पहुंचा। झगड़ा बढ़ने पर आवेश में आकर तोता मांझी ने घर में रखा रोटी बनाने वाला तावा उठाकर कालीचरण भुइयां पर हमला कर दिया।गंभीर चोट लगने से कालीचरण की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मृतक के परिजनों ने तोता मांझी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपित फरार है।सोनो थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026