Home बिहार सुनील सिंह मर्द है तो सदन के भीतर शराब मंगवा कर दिखा...

सुनील सिंह मर्द है तो सदन के भीतर शराब मंगवा कर दिखा दे: रत्नेश सदा

91
0
If Sunil Singh is a man, he should get liquor delivered inside the House: Ratnesh Sada

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर दिखाई दे रही है। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में शराबबंदी कानून तो लाया गया लेकिन इसका सही से पालन नहीं करवाया गया, जिस वजह से आज बिहार में धड़ले से शराब बिक रही है और इसका बिहार के खजाने पर असर पड़ रहा है। विपक्ष ने हमला बोलते हुए कहा कि बिहार का राजस्व दूसरे राज्यों में जा रहा है। ऐसे में सरकार को इस पर विचार करना चाहिए, इधर राजद के विधायक सुनील सिंह ने पूरे सदन में दावा किया है कि वह बिहार सदन के अंदर और मुख्य मंत्री आवास के सामने भी शराब की डिलीवरी करवा सकते हैं। सुनील सिंह ने यह भी दावा किया हैं कि 27 फरवरी को वो बिहार विधानसभा के भीतर शराब लेकर आयेंगे और मुख्यमंत्री आवास के सामने भी शराब की डिलेवरी करवाएंगे।

सुनील सिंह के इस बयान के बाद बिहार में शराब बंदी को लेकर राजनीतिक भूचाल आ गई है। इधर जदयू के नेता व पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आरजेडी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरजेडी वाले क्या करेंगे वही जाने। उन्होंने कहा कि मैं उनका प्रवक्ता नहीं हूं लेकिन शराबबंदी के खिलाफ जो भी जाएगा उस पर कार्रवाई होगी। इधर जदयू विधायक रत्नेश सदा ने भी राजद विधायक सुनील सिंह पर हमला बोला है। रत्नेश सदा ने कहा कि सुनील सिंह का सोच संकीर्ण है। उन्होंने कहा कि सुनील सिंह विधानसभा में और मुख्यमंत्री आवास के सामने शराब मंगा कर दिखा दे। रत्नेश सदा ने कड़े लफ्जों में कहा कि सुनील सिंह मर्द है तो सदन के भीतर और मुख्यमंत्री आवास के बाहर शबर मंगवा कर दिखा दे। अगर ऐसा हुआ तो वो जेल जाएंगे।

GNSU Admission Open 2026

GNSU Admission Open 2026