Home राष्ट्रीय मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी, बोले- सरकार का विकास...

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी, बोले- सरकार का विकास पर जोर

74
0
Chief Minister Yogi wrote a letter to the people of the state, saying – the government's emphasis is on development.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम चिट्ठी लिखकर सरकार की उपलब्धियों, युवाओं-महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को प्रमुखता से रखा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा “नए भारत का नया उत्तर प्रदेश” बीते वर्षों में नव-निर्माण का स्वर्णिम अध्याय रच चुका है और सुशासन व समावेशी नीति के बल पर प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में स्थान प्राप्त कर रहा है।” उन्होंने युवाओं, महिलाओं और अन्नदाताओं को प्रदेश की बदलती तस्वीर का आधार बताया। पत्र में युवाओं के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स, एक्सीलेंस सेंटर, टेक युवा-समर्थ युवा योजना और एआई मिशन जैसी पहलों का उल्लेख किया गया है।

साथ ही स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बुनियादी सुविधाओं के अभाव में छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब बेटियों को यूनिफॉर्म, बैग, जूते, स्वेटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना और महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजनाओं के जरिए माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। श्रमजीवी महिला छात्रावासों की स्थापना से छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और निराश्रित महिला पेंशन के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सहायता राशि बढ़ाने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिजली कटौती की समस्या व्यापक थी, लेकिन अब लाखों किसानों को निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

किसानों के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था को भी सरकार की प्राथमिकता बताया गया है। पत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं व स्मारकों के विकास के लिए बजट प्रावधान का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने “विकसित उत्तर प्रदेश @2047” का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में हर प्रदेशवासी की भागीदारी आवश्यक है। यह संदेश उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश को तकनीक, शिक्षा, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है।

GNSU Admission Open 2026