सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटेल नवजागरण न्यास,बिहार पटना की ओर से आयोजित सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। पटना-डोभी बाईपास के पास स्थित सिमरा निसरपुरा में आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का मुख्यमंत्री श्री कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री कुमार ने रिमोट के माध्यम से सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री श्री कुमार को फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक वशिष्ठ सिंह, शुभानंद मुकेश, रूहेल रंजन, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना से जुड़े लोग उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA