Home बिहार नशामुक्त समाज के लिए पुलिस की पहल, शहर में निकली जागरूकता रैली

नशामुक्त समाज के लिए पुलिस की पहल, शहर में निकली जागरूकता रैली

116
0
Police initiative for a drug-free society, awareness rally taken out in the city

कैमूर। पुलिस सप्ताह के अवसर पर जिले के मोहनिया अनुमंडल में जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान लोगों को नशा छोड़ने और कानून का पालन करने का संदेश दिया गया। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आयोजित इस प्रभात फेरी का नेतृत्व डीएसपी प्रदीप कुमार ने किया। प्रभात फेरी मोहनिया थाना परिसर से निकलकर शहर के चांदनी चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः थाना पहुंची।

पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर आम लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। “नशा मुक्त समाज बनाएं” और “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। डीएसपी ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है।

GNSU Admission Open 2026

युवाओं को खास तौर पर नशे से दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक कार्यों की ओर ध्यान देना चाहिए। अगर कहीं भी अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। वही प्रभात फेरी के माध्यम से पुलिस ने आमजन के बीच विश्वास कायम करने के साथ-साथ समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

GNSU Admission Open 2026