Home बिहार ट्रक से 1200 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

ट्रक से 1200 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

183
0
1200 litres of liquor recovered from truck, two arrested

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र से पुलिस ने ट्रक पर लदी 1200 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सदर-2 पुलिस उपाधीक्षक जितेश कुमार पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने गुरूवार की रात हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। इसी दौरान पिपरा कोठी ओवरब्रिज के नीचे खड़े एक ट्रक पर पुलिस की नजर पड़ी।

GNSU Admission Open 2026

सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्रक बिल्कुल खाली लग रहा था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने गौर किया कि ट्रक के अगले हिस्से की पत्ती दबी हुई थी। इसी संदेह के आधार पर जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो केबिन से लेकर ढाले तक बने एक सीक्रेट चैंबर (तहखाने) का पता चला। इस तहखाने से करीब 1200 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।

GNSU Admission Open 2026