Home राष्ट्रीय 24 लाख की साइबर ठगी का खुलासा , आरोपी बिहार से गिरफ्तार

24 लाख की साइबर ठगी का खुलासा , आरोपी बिहार से गिरफ्तार

95
0
Cyber ​​fraud of Rs 24 lakh exposed, accused arrested from Bihar

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में वर्ष 2021 में हुई 24 लाख रुपये की साइबर ठगी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने कल देर रात मुख्य आरोपियों में से एक को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की शुरुआत जुलाई 2021 में हुई थी, जब वादी सोहन लाल रतूड़ी निवासी हिंडोलाखाल ने अपने साथ 24 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर थाना हिंडोलाखाल में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना बाद में सीबीसीआईडी देहरादून को सौंप दी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने ठोस साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी अभय कुमार (33) को उसके गृह जनपद पश्चिमी चंपारण, बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तराखंड लाई और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस के अनुसार इस साइबर ठगी कांड में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मामले की जांच में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई भी जारी है। टिहरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरतें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

GNSU Admission Open 2026