Home बिहार स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे...

स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल

173
0
Two teachers killed, over 10 children injured in school bus-truck collision

रोहतास। बड़ी खबर बिहार के सासाराम से सामने आ रही है, जहां स्कूली बच्चों को टूर पर लेकर जा रही एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में बस में सवार दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से छात्र-छात्राओं को लेकर बस पटना टूर के लिए जा रही थी। इसी दौरान रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में मोहनिया-आरा पथ पर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

GNSU Admission Open 2026

मृतकों की पहचान विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय और बीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं चार अन्य शिक्षक—विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और महिला शिक्षिका ललिता कुमारी घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है।

घायल बच्चों को भी अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

GNSU Admission Open 2026