Storm disrupts air traffic in New Zealand, knocks out power to 30,000 homes

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण हवाई यातायात बाधित हो गया है। इसकी वजह से कई उड़ानें रद्द की गई हैं और 30,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गयी है। न्यूजीलैंड हेराल्ड अखबार ने सोमवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। वेलिंगटन हवाई अड्डे के अनुसार, आज सुबह ओशिनिक द्वीप और देश की राजधानी के बीच आवागमन करने वाली अधिकांश उड़ानें रद्द या विलंबित रहीं।

एयर न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन, नेपियर और पामर्स्टन नॉर्थ हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित कर दी हैं। खराब मौसम के कारण कुछ सड़कें बंद कर दी गई हैं और ट्रेन एवं फेरी सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। वेलिंगटन के अधिकारियों ने वाहन चालकों से यात्रा करने से बचने का आग्रह किया है। प्राकृतिक आपदा के बाद की स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। न्यूजीलैंड की अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के सहायक कमांडर केन कूपर ने कहा कि रात भर में लगभग 850 आपातकालीन कॉल प्राप्त हुए जिनमें से आधे से अधिक राजधानी क्षेत्र में थे।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

रेडियो न्यूजीलैंड ने राष्ट्रीय मौसम सेवा मेटसर्विस का हवाला देते हुए कहा कि उत्तरी द्वीप पर 149 मील प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा के झोंके दर्ज किए गए। मेटसर्विस के मौसम विज्ञानी जॉन लॉ ने कहा कि यह चरम मौसम द्वीप के पूर्व में स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढ़ने के कारण उत्पन्न हुआ है। मौसम विज्ञानी लॉ ने कहा कि यह अच्छी खबर यह है कि जैसे-जैसे दिन गुजरेंगे हवाएं धीमी होने लगेंगी इसलिए शायद हमने हवाओं की चरम स्थिति देख ली है। लेकिन वेलिंगटन के मानकों के हिसाब से भी सप्ताह की शुरुआत में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी द्वीप के वैरापा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रात भर में आठ इंच तक बारिश दर्ज की गई है।