Home बिहार पुरातत्व विभाग की टीम ने मुंगेर के ऐतिहासिक क्षतिग्रस्त लाल किला का...

पुरातत्व विभाग की टीम ने मुंगेर के ऐतिहासिक क्षतिग्रस्त लाल किला का सर्वेक्षण शुरू किया

130
0
The Archaeological Department team began surveying the damaged historic Red Fort in Munger.

मुंगेर। बिहार सरकार ने मुंगेर जिला प्रशासन के अनुरोध पर मुंगेर के पौराणिक, ऐतिहासिक और जीवंत लाल किला के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की दिशा में सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुकन्या ने सोमवार को बताया कि पुरातत्व विभाग (पटना) की टीम ने पुरातत्ववेत्ता आयुषी राय के नेतृत्व में मुंगेर किला के पूर्वी, उत्तरी और पश्चिमी मुख्य द्वार का निरीक्षण किया है।

GNSU Admission Open 2026

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुकन्या ने बताया कि पुरातत्व विभाग की टीम ने मुंगेर किला की क्षतिग्रस्त दीवारों, क्षतिग्रस्त किला के दरवाजों और किला खाई का भी निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग जल्द ही अपनी निरीक्षण /सर्वेक्षण रिपोर्ट अपने विभागीय वरीय पदाधिकारी को सुपुर्द कर देगा।
पुरातत्व विभाग की टीम को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुकन्या ने भी सर्वेक्षण में सहयोग प्रदान किया है।

GNSU Admission Open 2026