Home बिहार औरंगाबाद में तिलक में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार,...

औरंगाबाद में तिलक में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार, 13 लोग घायल

79
0
A vehicle carrying people going to Tilak in Aurangabad met with an accident, injuring 13 people.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास एक कमांडर जीप और पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, जबकि जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कुल 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत इटवा निवासी गणेश बैठा, राजकिशोर प्रसाद, मुन्ना कुमार, नागेंद्र राम, जितेंद्र ठाकुर, अमेरिका पासवान, ललन बैठा, दीनानाथ पासवान, बिंदेश्वरी पासवान और अमेरिका बैठा के रूप में हुई है। अन्य घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कमांडर जीप से उनकी पिकअप की सीधी टक्कर हो गई और यह भीषण हादसा हो गया।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना अध्यक्ष इमरान आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है शादी की खुशियों में शामिल होने निकले लोगों के लिए यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया, और अब पूरा इलाका घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।

GNSU Admission Open 2026