11 killed, 10 injured in bus-trailer collision in Pakistan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक पैसेंजर बस और ट्रेलर की टक्कर होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए। राहत और बचाव दल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

रेस्क्यू 1122 के अनुसार, यह हादसा खैरपुर जिले में हुआ जब पंजाब से सिंध के कराची जा रही बस भारी कंक्रीट गर्डर ले जा रहे एक ट्रेलर से टकरा गयी। मरने वालों में नौ यात्री, एक चालक और एक कंडक्टर शामिल हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

शवों और घायलों को पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में, कराची के बाहरी इलाके में एक अलग सड़क हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी थी, जिसमें कई गाड़ियां शामिल थीं।