Home राष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले त्रिविक्रम नारायण सिंह ने दी भारतीय क्रिकेट टीम...

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले त्रिविक्रम नारायण सिंह ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं

142
0
Trivikram Narayan Singh wishes the Indian cricket team well ahead of the India-Pakistan match.

जीत का जताया भरोसा पाकिस्तान क्रिकेट टीम से कड़े मुकाबले की उम्मीद

औरंगाबाद। भारत-पाकिस्तान के बीच आज होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर राजनीतिक और खेल जगत में उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में औरंगाबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने भारतीय टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कई तरह के विवादों और चर्चाओं के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच आयोजित हो रहा है, लेकिन देशवासियों का विश्वास टीम इंडिया के साथ मजबूती से खड़ा है।

GNSU Admission Open 2026

विधायक ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रही है और खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज भी टीम अपने खेल से देश का गौरव बढ़ाएगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला केवल एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता है। विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरें।

उन्होंने कहा कि देश की जनता की दुआएं टीम के साथ हैं और सभी को भरोसा है कि भारत बेहतर प्रदर्शन करेगा। गौरतलब है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में जब भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम और भारत आमने-सामने होते हैं, तो मुकाबले का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में औरंगाबाद सहित पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विधायक ने अंत में कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत जीत के साथ इतिहास रचेगा।

GNSU Admission Open 2026