Home बिहार पूर्णिया के 256 साल पूरे, स्थापना दिवस पर मैराथन से शुरू होगा...

पूर्णिया के 256 साल पूरे, स्थापना दिवस पर मैराथन से शुरू होगा जश्न

102
0
Purnia completes 256 years, foundation day celebrations to begin with marathon

पूर्णिया: पूर्णिया जिला शनिवार, 14 फरवरी को अपने स्थापना के 256वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने भव्य कार्यक्रमों की तैयारी की है। मरंगा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे बने नए आर्ट गैलरी और प्रेक्षागृह परिसर में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जहां जिले के इतिहास, विकास और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान दिया जाएगा। यह दिन न केवल उत्सव का है, बल्कि जिले के गौरवशाली अतीत को याद करने और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक भी है।

समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह करेंगी। इस अवसर पर उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव), किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद, महापौर विभा कुमारी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिले के विकास और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

स्थापना दिवस की शुरुआत “रन फॉर पूर्णिया” मैराथन से होगी, जिसमें युवा, अधिकारी और आम नागरिक भाग लेंगे। इसके बाद खेल भवन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। मुख्य स्थल पर विकास मेला भी लगेगा, जहां सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि उपकरणों और नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही फूलों और बागवानी की प्रदर्शनी तथा व्यंजन मेले का भी आयोजन होगा।

शाम को प्रेक्षागृह में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जिसमें स्थानीय कलाकार गीत, संगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे। साथ ही जिले का नाम रोशन करने वाले छात्रों, किसानों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्णिया स्थापना दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2008 से हुई थी। यह आयोजन जिले की पहचान, एकता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

GNSU Admission Open 2026