नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख तारिक रहमान से बात कर उन्हें बंगलादेश के संसदीय चुनावों में शानदार जीत पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के लोगों की शांति और प्रगति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री रहमान को बंगलादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में उनके प्रयासों के लिए समर्थन और शुभकामनाएं दी।
बाद में श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ,” तारिक रहमान से बातचीत कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। मैंने उन्हें बंगलादेश के हाल के चुनावों में मिली उल्लेखनीय विजय पर बधाई दी। मैंने बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएँ और समर्थन व्यक्त किया। गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों वाले दो निकट पड़ोसी देशों के रूप में, भारत दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता दोहराता है।”
इससे पहले श्री मोदी ने श्री रहमान को सोशल मीडिया पर एक संदेश में चुनावों में जीत पर बधाई दी थी। उल्लेखनीय है कि बीएनपी ने निर्वासन से लौटे श्री तारिक रहमान की अगुवाई में संसदीय चुनावों में शानदार जीत हासिल की है।







