Home बिहार गन्ना के खेतों में जलजमाव की समस्या का समाधान निकला जायेगा: प्रेम...

गन्ना के खेतों में जलजमाव की समस्या का समाधान निकला जायेगा: प्रेम कुमार

136
0
The problem of waterlogging in sugarcane fields will be resolved: Prem Kumar

पटना। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने गुरुवार को कहा कि गन्ना के खेतों में जलजमाव की समस्या का समाधान निकाला जायेगा। बिहार विधानसभा में विधायक शालिनी मिश्रा और मंजीत सिंह के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जब सरकार की तरफ से मंत्री बिजेंद्र प्रसाद जवाब दे रहे थे ,उसी समय हस्तक्षेप करते हुए अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि इस समस्या का समाधान निकाला जायेगा।

मंत्री श्री यादव ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान जवाब देते हुए कहा कि 25 नवंबर 2022 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चतुर्थ कृषि रोड मैप से संबंधित एक बैठक में गन्ना क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या से निपटारे का निर्णय लिया गया और इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमे कृषि, ग्रामीण कार्य, गन्ना उद्योग और जल संसाधन विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। उन्होंने कहा इस सम्बन्ध में पश्चिमी चम्पारण के जिलाधिकारी ने कृषि रोड मैप के तहत तैयार की गयी कुल 134 योजनाओं के अंतर्गत 105 की सूची जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा को उपलब्ध करायी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 66103.5 एकड़ जमीन पर जलजमाव से मुक्त करने के लिए लिए प्रभावी कदम उठाया जा रहा है ।

GNSU Admission Open 2026

मंत्री के जवाब में विधायक श्रीमती मिश्रा ने कहा कि यह मामला सिर्फ पश्चिमी चंपारण का नही है और पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, गोपालगंज, सिवान, बेगूसराय सहित कई जिले के तीन लाख एकड़ जमीन वाले गन्ना किसान जलजमाव से प्रभावित हैं। इस पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि चम्पारण के अलावा बाकी इलाकों में भी सरकार इस समस्या का समाधान करना चाहती है और इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान विधायक मंजीत सिंह ने कहा कि तीन साल पहले इस समस्या के निदान के लिए बैठक हुई थी, लेकिन इतने समय बीत जाने के बाद भी समाधान नही आया है । उन्होंने कहा कि तीन साल सर्वे में लग गये, जबकि इस दौरान कृषि रोडमैप के तहत इसका समाधान आना चाहिए था। विधायक श्री सिंह को जवाब देते हुए मंत्री श्री यादव ने आश्वस्त किया कि इस समस्या का समाधान निकला जायेगा।

GNSU Admission Open 2026