Home बिहार बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, कोच का शीशा टूटा, यात्री...

बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, कोच का शीशा टूटा, यात्री बाल-बाल बचे

147
0
Stones pelted at Vande Bharat train in Bihar, coach glass broken, passengers have narrow escape

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार सुबह गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर से पथराव की घटना सामने आई, जिससे यात्री डर के मारे सहम गए। घटना सोनपुर मंडल के रामदयालु नगर स्टेशन के पास हुई, जब ट्रेन सी-7 कोच के पास से गुजर रही थी। पत्थरबाजी में कोच की खिड़की टूट गई, जो सीट नंबर 28-29 पर बैठी पूर्वी चंपारण की एक महिला और उसके परिवार के करीब थी। हालांकि, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 26502 निर्धारित समय पर रवाना हुई थी। जैसे ही यह मुजफ्फरपुर जंक्शन से निकली, रामदयालु नगर रोड के पास अचानक तेज आवाज सुनाई दी। ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पथराव करने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की स्कॉर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच शुरू की। हाजीपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेल डीएसपी (मुख्यालय) निधि कुमारी ने पत्रकारों को बताया कि इस घटना को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच में सभी सुराग जुटाए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है।

मौके पर करीब 300 पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल तैनात किए गए। सभी 16 कोचों और आसपास के इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं, और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर रेल सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर वंदे भारत जैसी उच्च गति वाली ट्रेन में। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

GNSU Admission Open 2026