Home बिहार सासाराम विधायक ने जीविका दीदियों की पहचान पत्र व ड्रेस कोर्ड की...

सासाराम विधायक ने जीविका दीदियों की पहचान पत्र व ड्रेस कोर्ड की उठाई मांग

121
0
Sasaram MLA raised the demand for identity card and dress code for Jeevika Didi's.

रोहतास। सासाराम विधानसभा की विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने आज सदन में जीविका दीदियों को लेकर आवाज बुलंद किया। बता दें कि बिहार बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान आज प्रश्न काल के दौरान सासाराम विधानसभा की विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने सदन में जीविका दीदियों की पहचान और ड्रेस कोड की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां सरकार के विभिन्न योजनाओं के लिए कार्य करती हैं, लेकिन ना तो उनके लिए कोई ड्रेस कोड है और ना ही कोई पहचान पत्र है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां जब भी कार्य को लेकर फील्ड में उतरती है तो उनकी पहचान पत्र नहीं होने से कई समस्याओं समाना करना पड़ता है। उन्होंने विभागीय मंत्री से अनुरोध किया कि बिहार की जीविका दीदियों के लिए ड्रेस कोड सुनिश्चित किया जाए, और उन्हें पहचान पत्र भी निर्गत किया जाए, ताकि वह पहचान के साथ अपने कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम दे सके।

GNSU Admission Open 2026

बता दे कि इससे पूर्व भी विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने सदन में रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड में सीमेंट फैक्ट्री खोलने की मांग कर चुकी है और आज उन्होंने जीविका दीदियों की पहचान को लेकर मांग उठाई। वही इसके जवाब में ग्रामीण विकास मंत्री बिहार सरकार के श्रवण कुमार ने कहा कि वह विभागीय निर्देश जारी करेंगे और उनके लिए ड्रेस कोड और पहचान पत्र की व्यवस्था करेंगे।

GNSU Admission Open 2026