Home बिहार फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान के तृतीय चरण की अवधि बढ़ी

फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान के तृतीय चरण की अवधि बढ़ी

224
0
बैठक करती रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह

रोहतास। किसानों की सुविधा को देखते हुए फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान के तृतीय चरण की अवधि बढ़ा दी गई है। अब किसान 11 फरवरी तक इस अभियान के तहत अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी, रोहतास द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति, कैंपों के आयोजन, पंजीकरण की स्थिति तथा किसानों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसानों की एक डिजिटल पहचान है, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान, बीमा, फसल सहायता एवं अन्य लाभों का सीधा फायदा मिलेगा। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही, किसानों को पंजीकरण के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अधिक से अधिक किसान इस महाअभियान का लाभ उठा सकें।

GNSU Admission Open 2026