Home मनोरंजन राजामौली का खुलासा: वाराणसी में रामायण सीन की शूटिंग में लगे 60...

राजामौली का खुलासा: वाराणसी में रामायण सीन की शूटिंग में लगे 60 दिन, महेश बाबू को देखकर रह गए दंग

168
0
Rajamouli reveals: Ramayan scene took 60 days to shoot in Varanasi, was stunned to see Mahesh Babu

एंटरटेनमेंट डेस्क: एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना तय है कि फिल्म में महेश बाबू भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे। हालांकि, उनके किरदार का नाम रुद्र होगा। अब फिल्म के एक सीन को लेकर एसएस राजामौली ने बात की। रामायण पर आधारित इस सीन को फिल्माने में राजामौली को 60 दिन लग गए थे। द रैप से बात करते हुए निर्देशक राजामौली ने बताया कि फिल्म के एक 25 मिनट के सीन को फिल्माने में उन्हें 60 दिन लगे।

यह सीन हिंदू महाकाव्य रामायण से प्रेरित एक प्रसंग को दर्शाता है। निर्देशक ने कहा कि मेरी अधिकांश फिल्में भारतीय महाकाव्य महाभारत और रामायण से प्रेरित हैं। इस फिल्म में मुझे रामायण के एक प्रसंग को सीधे फिल्माने का अवसर मिला। फिल्म का यह एपिसोड कई अलग एपिसोड को मिलाकर तैयार किया गया है। इसलिए यह पूरा सीन फिल्म में लगभग 25 मिनट का है। उन एपिसोड्स की शूटिंग करना, हर एक एपिसोड अपने आप में एक फिल्म बनाने जैसा था। हर एपिसोड में हमें, दर्शकों को और किरदारों को जिन भावनाओं से गुजरना पड़ा, वे अलग-अलग थीं। 25 मिनट के इस सीन की शूटिंग को अपने आप में एक फिल्म बताते हुए राजामौली ने कहा कि कुछ एपिसोड में क्रिएटिव चुनौतियां अलग थीं। तकनीकी चुनौतियां अलग थीं। इसलिए हर एपिसोड के लिए यह एक बिल्कुल नई फिल्म बनाने जैसा था। यह वाकई में बहुत चुनौतीपूर्ण था।

GNSU Admission Open 2026

इस सीक्वेंस को शूट करने के लिए हमें अपना पूरा दिमाग और सारा प्रयास लगाना पड़ा। हमने इसे 60 दिनों तक शूट किया और यह मेरे लिए सबसे संतोषजनक सीक्वेंस में से एक रहा। फिल्म में महेश बाबू के भगवान राम के किरदार को लेकर राजामौली ने कहा कि यह मेरी फिल्मों के सबसे यादगार सीक्वेंस में से एक होगा। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं हवा में उड़ रहा हूं। पहले दिन जब मैंने महेश को राम के वेश में फोटोशूट करते देखा, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं उन्हें उस वेश में देखकर पूरी तरह से स्तब्ध रह गया था। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘वाराणसी’ में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म को लेकर अभी से ही काफी बज बना हुआ है।

GNSU Admission Open 2026