Home बिहार Rohtas में सनसनी: महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या...

Rohtas में सनसनी: महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

54
0
Rohtas: Woman's mutilated body found, rape and murder suspected

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले से सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरा चौक के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि उसे देख इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद शव का केवल कमर और जांघ का हिस्सा हीं घटनास्थल से मिला है।

शरीर का ऊपरी हिस्सा यानी सिर और धड़ गायब है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए साक्ष्य छिपाने और पहचान मिटाने के उद्देश्य से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया है। मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पोस्टमार्टम हेतु चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक विशेष मेडिकल टीम गठित की गई है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं स्पष्ट होगा कि महिला के साथ किस तरह की दरिंदगी हुई है। घटना को लेकर दिनारा थाने के चौकीदार हरिद्वार सिंह ने कहा कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही है और बबुरा चौक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द हीं अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।