Home बिहार आग लगी की घटना से ग्रामीण परेशान,एसडीएम व एएसपी ने घटनास्थल का...

आग लगी की घटना से ग्रामीण परेशान,एसडीएम व एएसपी ने घटनास्थल का लिया जायज़ा

140
0
Villagers upset by the fire incident, SDM and ASP inspected the site.

रोहतास। जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरांव कलां पंचायत के अहराव में विगत कई दिनों से एक ही मुहल्ले में अचानक से आग लगने की घटना लगातार घट रहीं है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।अप्रिय घटना को लेकर पीड़ित परिवार, स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि व पुलिस प्रशासन के बीच एक अबुझ पहेली की स्थिति बनी हुई है। अगलगी की घटना से परेशान ग्रामीण एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप एवं अंधविश्वास एवं भूत प्रेत की मामला बताने लगे। स्थानीय लोगों के बीच स्थिति ऐसी उत्पन्न हो गई की कभी भी किसी प्रकार की अनहोनी घटना घट सकती हैं इसकी भनक जैसे ही आयरकोठा थानाध्यक्ष शिवम कुमार को मिली तो थानाध्यक्ष ने तत्काल वरीय पदाधिकारी को मामले से अवगत कराया।

इसी क्रम में डेहरी एसडीएम निलेश कुमार व एएसपी अतुलेश झा ने अहरांव गांव में पहुंचकर जगन्नाथ राम, मुसहरी राम ,धनजी राम ,राम जीत राम सहित अन्य लोग के जले हुए घरों का बारीकी से कई बिंदुओं पर निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए घर वाले, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों से विशेष बातचीत किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीम ने बताया कि प्राकृतिक कारणों से ऐसी घटनाएं हुई है या क्या मामला है जिसकी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही हैं।

GNSU Admission Open 2026

आगे ऐसी घटना ना हो इसके लिए स्थानीय लोगों की कमिटी के साथ मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी, जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। वहीं लोगों से अपील किया कि आपअंधविश्वास भूत प्रेत के चक्कर में ना पड़े आपसी भाईचारा को कायम रखें। जले हुए घर को मरम्मत करने के लिए आपदा राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता रखने वाले परिवारों के लिए आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया कराईं जाएगी। मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया ददन पासवान ने कहा की लगातार आग लगी की घटनाएं हो रही है इसकी जांच होनी चाहिए आखिर एक ही मोहल्ले में आग लगी की घटना क्यों हो रही है।

GNSU Admission Open 2026