Home राष्ट्रीय दो दिन की यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे मोदी, अनवर इब्राहिम ने किया...

दो दिन की यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे मोदी, अनवर इब्राहिम ने किया स्वागत

171
0
Modi arrives in Kuala Lumpur on a two-day visit, welcomed by Anwar Ibrahim

कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की यात्रा पर अब से कुछ देर पहले शनिवार को यहां पहुंचे। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने हवाई अड्डे पर गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ” कुआलालंपुर पहुंचा। हवाई अड्डे पर मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किये गये गर्मजोशी भरे स्वागत से अत्यंत भावुक हूँ।

हमारी बातचीत और भारत–मलेशिया के बीच मित्रता के संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतीक्षा है।” श्री मोदी के स्वागत में भारतीय समुदाय के लोग भी हवाई अड्डे पर पहुंचे हुए थे। स्कूली बच्चे हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लिये हुए थे। इसके बाद श्री इब्राहिम और श्री मोदी एक ही कार में रवाना हो गये।

GNSU Admission Open 2026

श्री मोदी ने सुबह मलेशिया रवाना होने से पहले जारी वक्तव्य में उम्मीद जताई थी कि उनकी मलेशिया यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना तथा सहयोग को नए क्षेत्रों में फैलाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बुलावे पर वहां की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026