Gujarat: PM Modi inaugurates Semicon plant, gives mantra of 'Make in India – Make for the World'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया। यह सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह देश का दूसरा ऐसा प्लांट है। उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने प्लांट का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने ऑपरेटर्स और इंजीनियरों से बातचीत की। 
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने के अंतिम दिन भी मैं साणंद में था और इस महीने के अंतिम दिन भी मैं साणंद में हूं। यह केवल संयोग नहीं है बल्कि यह संकेत देता है कि भारत कितनी तेज गति से सेमिकंडक्टर क्षेत्र में आगे बढ़े रहा है। उन्होंने मेड इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड का मंत्र दिया।आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज हर इंजीनियर का सपना पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि सिर्फ 14 महीनों में प्लांट का निर्माण पूरा कर उत्पादन शुरू हो गया, जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मुख्यमंत्री के लगातार प्रयासों की वजह से संभव हो पाया। mवैष्णव ने कहा कि पहला प्लांट का 28 फरवरी को उद्धाटन हुआ , 31 मार्च को दूसरे प्लांट और तीसरे प्लांट का उद्धाटन जुलाई में होगा। इस साल के अंत तक चार प्लांट शुरू करने का लक्ष्य है। उन्होंने एक कविता कहकर अपना संबोधन खत्म किया, खोल दे पंख मेरे कहता है परिंदा अभी और उड़ान बाकी है, जमीन नहीं मंजील मेरी अभी पूरा आसमान बाकी है। 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी तेजी से विकास हो रहा है, जिससे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा।आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज हर इंजीनियर का सपना पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि सिर्फ 14 महीनों में प्लांट का निर्माण पूरा कर उत्पादन शुरू हो गया, जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मुख्यमंत्री के लगातार प्रयासों की वजह से संभव हो पाया।वैष्णव ने कहा कि पहला प्लांट का 28 फरवरी को उद्धाटन हुआ , 31 मार्च को दूसरे प्लांट और तीसरे प्लांट का उद्धाटन जुलाई में होगा। इस साल के अंत तक चार प्लांट शुरू करने का लक्ष्य है। उन्होंने एक कविता कहकर अपना संबोधन खत्म किया, खोल दे पंख मेरे कहता है परिंदा अभी और उड़ान बाकी है, जमीन नहीं मंजील मेरी अभी पूरा आसमान बाकी है।  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी तेजी से विकास हो रहा है, जिससे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा।


GNSU Admission Open 2026