नालंदा । बड़ी खबर बिहार के नालंदा से आ रही है, जहां आस्था का बड़ा केंद्र बना शीतला माता मंदिर में भगदड़ हो जाने से कई लोगों की मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के दीपनगर था बता दें कि चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में हर साल चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी हजारों की भीड़ दर्शन के लिए जुटी थी, लेकिन प्रशासनिक इंतजाम नाकाफी साबित हुए। बताया जा रहा है कि दर्शन की जल्दबाजी में कुछ श्रद्धालुओं ने कतार तोड़ दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। यही अफरा-तफरी भगदड़ में बदल गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इसमें से कई के हालत नाजुक बताए जा रहें है।
इधर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। वही नालंदा की घटना पर मंत्री विजय कुमार चौधरी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जानकारी ले रहे है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 6-6 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। वही इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।आस्था के इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए—यह सबसे बड़ा सवाल है।







