रोहतास। जिलाधिकारी रोहतास द्वारा शनिवार को लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान पंद्रह मामलों का निस्तारण किया गया। लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 21 अपील आवेदनों पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सुनवाई की गयी।
सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में अनुमण्डल पदाधिकारी, बिक्रमगंज उपस्थित रहे जबकि भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिक्रमगंज अन्य कारण से उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण उनसे संबंधित परिवाद पर सुनवाई नहीं किया गया। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया।
सुनवाई के दौरान जितेन्द्र कुमार ओझा, कमता सिंह, आनंद कुमार हिरा, उमाकान्त तिवारी, हरेराम यादव, लाखो देवी, राकेश कुमार आदि के शिकायतों का निराकरण करते हुये निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहे। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।







