Home अंतरराष्ट्रीय इस्लामाबाद के इमामबारगाह में विस्फोट, 10 मरे 80 घायल

इस्लामाबाद के इमामबारगाह में विस्फोट, 10 मरे 80 घायल

189
0
10 killed, 80 injured in Islamabad Imambargah blast

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबारगाह में शुक्रवार को हुए जोरदार बम धमाके में कम से दस लोगों की मौत हो गयी और 80 अन्य घायल हो गए।
यह विस्फोट यहां के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबारगाह क्षेत्र में हुआ। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रशासन ने घायलों के तेजी से इलाज के वास्ते पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) और सीडीए अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026

इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। गौरतलब है कि इससे पहले 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के बाहर हुए आत्मघाती विस्फोट 12 लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।

GNSU Admission Open 2026