Home बिहार दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

181
0
Main accused in double murder case surrenders

रोहतास। जिले के सासाराम मुफस्सिल थानाक्षेत्र के डुमरिया गांव में हुई दोहरी हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने डिहरी स्थित एसपी कार्यालय मे प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुये बताया घटना की सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 सासाराम के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस दबाव बढ़ने पर मुख्य आरोपी ने 31 जनवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रिमांड पर लेकर पूछताछ के दौरान जमीन विवाद को हत्या का मुख्य कारण बताया गया। आरोपी के बयान के आधार पर अन्य सहयोगियों को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी एकनाली बंदूक, तीन जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो वाहन दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। मामले में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

GNSU Admission Open 2026