Home बिहार जमुई: सदर अस्पताल में जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक का औचक निरीक्षण

जमुई: सदर अस्पताल में जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक का औचक निरीक्षण

133
0
Jamui: District Magistrate and Superintendent of Police conduct surprise inspection at Sadar Hospital

जमुई। बिहार के जमुई जिला सदर अस्पताल में बुधवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सिविल ड्रेस में औचक निरीक्षण के लिये पहुंच गये। विशेष बात यह रही कि दोनों अधिकारी बिना किसी सरकारी तामझाम, लाल बत्ती और सुरक्षा काफिले के साधारण ऑल्टो कार से अस्पताल पहुंचे, जिसे स्वयं पुलिस अधीक्षक चला रहे थे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक ने महिला प्रसव कक्ष, इमरजेंसी वार्ड और अन्य विभागों का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों की स्थिति, साफ- सफाई, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता की बारीकी से समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद पाये गये।

GNSU Admission Open 2026

अधिकारियों के अचानक पहुंचने की सूचना पर अस्पताल प्रबंधन भी सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक ने व्यवस्थाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा की और आवश्यक बिंदुओं पर ध्यान दिलाया। अस्पताल मैनेजर रमेश पांडेय ने बताया कि अधिकारी कुछ देर अस्पताल में रुके और फिर चले गये।

GNSU Admission Open 2026