Home बिहार प्रेस लिखो कार से शराब तस्करी की कोशिश, सात लाख की शराब...

प्रेस लिखो कार से शराब तस्करी की कोशिश, सात लाख की शराब जब्त

140
0
Press Write: Attempt to smuggle liquor in a car, liquor worth Rs 7 lakh seized

जमुई। बिहार के जमुई जिले में शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिये प्रेस लिखी कार का इस्तेमाल किया, लेकिन उत्पाद पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी चाल नाकाम हो गई।
लगभग 18 किलोमीटर तक चले पीछा अभियान के बाद उत्पाद पुलिस ने दो वाहनों से लगभग 7 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गये।

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने डूमरी चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान प्रेस लिखी एक कार और एक अन्य वाहन को रोका गया, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों वाहन तेज रफ्तार में भागने लगे। इसके बाद उत्पाद पुलिस ने पीछा शुरू किया। पीछा करने के क्रम में निजुआरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार दो तस्कर फरार हो गये। वहीं, प्रेस लिखी दूसरी कार को रोककर पुलिस ने उसमें सवार गिरिडीह जिले के जमुआ निवासी आकाश पांडे और राजकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

GNSU Admission Open 2026

पूछताछ में राजकुमार पासवान ने बताया कि शराब की खेप जमुआ निवासी राजू ने दी थी, जिसे जमुई पहुंचाया जाना था। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि दोनों कारों को जब्त कर लिया गया है और बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि प्रेस लिखी गाड़ी के दुरुपयोग की भी जांच की जा रही है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026